West Bengal Voter List 2022-Election commission of West Bengal is going to conduct the assembly election in 2022 very soon. Notification at the Official site
West Bengal Voter List 2022-पश्चिम बंगाल विधानसभा अब कुछ ही समय बचा है। सभी पार्टियां अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। माना जा रहा है कि इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। इस साल पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 30 मई 2021 में खत्म हो रहा है।

Table of Contents
West Bengal Voter List 2022-पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं-
बता दें कि हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, राजीव कुमार और पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के प्रभारी संदीप जैन के साथ चुनाव की जमीनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा किया है। वहीं कोरोना वायरस महामारी के कारण चुनाव आयोग ने 7-8 चरण में पश्चिम बंगाल के चुनाव कराने का फैसला लिया है।
West Bengal Past Elections Details
इससे पहले पश्चिम बंगाल में 2016 में 4 अप्रैल से 5 मई के बीच 6 चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए गए थे। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और 211 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 10.16 फीसदी वोट के साथ सिर्फ 3 सीटें ही मिली थीं। वहीं कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 सीटें जीती थीं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं, जिसमें से 2 सीटों पर सदस्यों को मनोनित किया जाता है। ऐसे में चुनाव सिर्फ 292 सीटों पर ही होता है और बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए।
2016 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम-
दल का नाम | सीटें |
इंडियन नेशनल कांग्रेस | 44 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया | 1 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) | 36 |
भारतीय जनता पार्टी | 3 |
आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस | 211 |
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक | 2 |
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी | 3 |
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा | 3 |
निर्दलीय | 1 |
कुल | 294 |
West Bengal Voter List 2022-राज्य में कुल मतदाता
राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या- 7,32,94,980
पुरुष- 3,73,66,306,
महिलाएं- 3,59,27,084
थर्ड जेंडर- 1,590
आप पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट (West Bengal Voter List) में ऑनलाइन अपना नाम की जाँच कर सकते है। इतना ही नहीं आप नए वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है।
जरुरी दस्तावेज – West Bengal Voter List 2021- Electrol Roll
आयु का प्रमाण
निवास का प्रमाण
पासपोर्ट आकार फोटो
जानिए कैसे करें पश्चिम बंगाल मतदाता सूची में अपने नाम की जाँच
सबसे पहले आप पश्चिम बंगाल निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करे।
वेबसाइट पर आने के बाद नीचे ‘Electoral Roll (Voter List)’ के लिंक पर क्लिक करे।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें आप सबसे पहले अपने जिला के नाम का चयन करे।
जिला के नाम का चयन करने के बाद अपने ‘विधानसभा क्षेत्र’ के नाम का चयन करे।
इसके बाद आपको अपने ‘मतदाता केंद्र के नाम’ के सामने दिख रहे ‘Draft Roll’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने एक पॉपअप विंडो ओपन होगा जिसमें आपको स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को डालकर ‘Verify’ के बटन पर क्लिक करे।
इसके बाद वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा जिसे आपको डाउनलोड करे।
फिर आप वोटर लिस्ट में आसानी से अपने नाम की जाँच कर सकते है।
पश्चिम बंगाल वोटर कार्ड के लिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सबसे पहले आपको भारतीय मतदाता निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाना होगा।
लॉग इन करने के बाद आपको सबसे पहले ‘Fresh Inclusion/ Enrollment’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने के पेज ओपन होगा जिसमें आपको दो विकल्प नजरआयेंगे, जिसमें से यदि आप भारत में रहते है तो आपको ‘I reside in India‘ के क्लिक करना होगा। वहीं यदि आप भारत से बाहर रहते है तो आपको ‘I reside outside India‘ पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको ‘Select state‘ में West Bengal के नाम का चयन करके ‘Next’ के बटन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसे आपको सावधानीपूर्वक भरना होगा।

Electoral Details SMS के जरिये मोबाइल पर पाना के लिए ये करें-
सर्वप्रथम आप अपने Mobile में WB टाइप कर <Space> दें।
इसके बाद EC टाइप कर <Space> दें।
फिर अपना Voter Identity Card Number टाइप करें।
अब अंत में 51969 पर Send कर दें।
इतना करते ही आपके मोबाइल नंबर पर संबंधित सूचना प्राप्त हो जाती है।
