UP Panchayat Chunav Reservation List :-यूपी पंचायत चुनाव 2022 को लेकर आरक्षण नीति जारी होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी करने का काम किया जा चुका है। योगी सरकार ने 15 मार्च तक जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की घोषणा की। इसके तहत जिला पंचायत अध्यक्ष के 27 पद अनारक्षित यानी सामान्य रहेंगे। जबकि 12 सीट महिला और 27 सीटें ओबीसी के खाते में गई हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष की 16 सीटें एससी में आरक्षित की गई हैं।
Table of Contents
UP Panchayat Chunav Reservation List 2022
देखिये, जिला पंचायत अध्यक्ष पद में कौनासा जिला किसके लिए हुआ आरक्षित-
अनुसूचित जाति स्त्री- कौशांबी, सीतापुर, हरदोई, शामली, बागपत, लखनऊ
अनुसूचित जाति- जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, मिर्जापुर, कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी
ओबीसी महिला- कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं, संभल, हापुड, एटा, बरेली
ओबीसी- अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बस्ती ,संत कबीर नगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा ,ललितपुर
अनारक्षित- सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही

UP Panchayat Chunav Reservation List-Details
अनारक्षित- 314
महिला- 113
ओबीसी- 223
एससी- 171
एसटी- 05
कुल- 826
ग्राम प्रधान आरक्षण सूची 2022-
पद अनारक्षित- 20,368
महिला- 9,739
ओबीसी- 15,712
एससी- 12,045
एसटी- 330
कुल- 58,194
गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग और यूपी सरकार को निर्देश दिए है कि प्रदेश में 30 अप्रैल तक पंचायत चुनाव सम्पन्न करा लें। वहीं प्रधान के चुनाव 30 अप्रैल तक, जिला पंचायत सदस्यों व ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव 15 मई तक कराने को कहा है। HC ने योगी सरकार को पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का कार्य 17 मार्च तक पूरा करने का भी आदेश दिया है।

पंचायत चुनाव के तिथिवार कार्यक्रम-
11/02/2022 से 15/02/2022 | सरकार द्वारा जिला पंचायत का आरक्षणव आवंटन एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख का जिलेवार आरक्षण चार्ट जारी करना। निदेशालय द्वारा विकास खण्डवार प्रधानों के पदों का आरक्षण चार्ट से तैयार कर जिलों को प्रेषण |
16/02/2022 | निदेशालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों का प्रशिक्षण |
18/02/2022 से 19/02/2022 | जिले स्तर पर विकासखम्ड स्तरीय अफसरों का प्रशिक्षण |
20/02/2022 से 01/03/2022 | आरक्षित ग्राम पंचायत प्रधानों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्ड)के आवंटन का डीएम द्वारा प्रस्ताव की तैयारी |
02/03/2022 से 03/03/2022 | ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन की सूची का डीएम द्वारा प्रकाशन |
04/03/2022 से 08/03/2022 | प्रस्ताव पर आपत्तियों प्राप्त करने की तिथि |
09/03/2022 | आपत्तियों को जिला मुख्यालय पर एकत्रिकरण |
10/03/2022 से 12/03/2022 | आपत्तियों का डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण एवं निस्तार व अन्तिम सूची तैयार किया जाना |
13/03/2022 से 14/03/2022 | डीएम द्वारा आरक्षित ग्राम पंचायत के प्रधानों, ग्राम पंचायतों तथा जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन की अन्तिम सूची का प्रकाशन |
15/03/2022 | डीएम द्वारा पंचायतीराज निदेशालय को शासनादेश में उल्लिखित प्रारूप पर आरक्षित ग्राम पंचायत के प्रधानों तथा ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूचना प्रेषित किया जाना |
UP Panchayat Chunav Official List