Rajasthan Abkari Vibhag Lottery Form 2022- Rajasthan, Udaipur E-Auction Invitation Notice, Rajasthan Sharab Theka Lottery, Excise department online form notice
Rajasthan Abkari Vibhag Lottery Form 2022-गहलोत सरकार ने शराब की दुकानों की लॉटरी निकालने के बजाए हर दुकान का अलग-अलग ऑनलाइन ऑक्शन करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा उसी को शराब की दुकान अलॉट हो जाएगी। वही अब बीयर और देशी-अंग्रेजी शराब एक ही दुकान से खरीद सकेंगे।

Table of Contents
Rajasthan Abkari Vibhag Lottery Form 2022
राजस्थान सरकार ने 2022-2022 की नई आबकारी नीति जारी करते हुए यह नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। दरअसल, Rajasthan Government ने शराबबंदी आंदोलन के बीच वर्ष 2022-22 के लिए नई आबकारी नीति जारी कर दी है। नई नीति में माइक्रो ब्रेवरीज की छूट दी गई है यानि होटल ताजा बीयर बनाकर बेच सकेंगे। वहीं शहरी क्षेत्रों में वार्षिक लाइसेंस फीस और स्पेशल वेंड फीस को खत्म कर दिया गया है। अग्रिम जमा राशि 14.5 से घटाकर 8% कर दी गई है।
Abkari Vibhag Lottery Form 2022-Summary
बीयर पर अतिरिक्त आबकारी ड्यूटी में 10% की कमी की गई है। बीयर की MRP में 30 से 35 रुपए तक कमी की गई है। साथ भारत निर्मित विदेशी मदिरा और विदेशी आयातित मदिरा के अलावा अन्य आबकारी उत्पादों पर कोविड सरचार्ज को खत्म कर दिया गया है।
Rajasthan Abkari Vibhag Lottery Form 2022-आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी
50 लाख रुपए तक की रिजर्व प्राइस वाली दुकान के लिए 40,000 आवेदन शुल्क और 50,000 अमानत राशि

50 लाख से अधिक और 2 करोड़ रुपए तक की रिर्जव प्राइस वाली दुकान के लिए 50,000 आवेदन और अमानत राशि 1 लाख
2 करोड़ से अधिक न्यूनतम रिर्जव प्राइस वाली दुकान के लिए 60,000 आवेदन और 2 लाख अमानत राशि
निलामी प्रक्रिया में 5 से अधिक नहीं ले सकेंगे भाग-
बतादें की आवेदन शुल्क इसमें अप्रतिदाय (नॉन-रिफंडेबल) होगा। नीलामी प्रक्रिया में 1 जिल में एक व्यक्ति दो से अधिक और पूरे राज्य में 5 से अधिक दुकानों की नीलामी में भाग नहीं ले सकेगा।

Rajasthan Abkari Vibhag Lottery Form 2022 Online form
आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 12 फरवरी 2022 को 11 बजे से प्रारम्भ हो जाएगी तथा प्रत्येक चरण हेतु निर्धारित नीलामी की दिनांक से एक दिन पहले रात 11: 59 PM पर बंद हो जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज-
आधार कार्ड
हैसियत प्रमाण पत्र
पैन कार्ड
बैंक अकाउंट
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया-
सबसे पहले https://rajexciselottery.org/ इस वेबसाइट पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदक रजिस्ट्रेशन का एक लिंक दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करे।
अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी भरे और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
इसके बाद आपके पास एक रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा।
इस रजिस्ट्रेशन नंबर को संभाल कर रखिए।
नीलामी की तिथि नीलामी का समय
23-02-2022 सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
24-02-2022 सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
25-02-2022 सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
26-02-2022 सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
27-02-2022 सुबह 11 से शाम 4 बजे तक
इन जिलों आयोजित होगी राजस्थान आबकारी विभाग लॉटरी 2022
अलवर, बारां, बांसवाड़ा, बीकानेर, कोटा, उदयपुर, दौसा, बूंदी, चुरू, जैसलमेर, नागौर, राजसमंद, भीलवाड़ा, जयपुर, बाड़मेर, डूंगरपुर, जोधपुर, जालोर, झालावाड़, झुंझुनूं, पाली, सवाई माधोपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, करौली, सीकर, टोंक, धौलपुर, गंगानगर, अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़

होटल अनुज्ञप्ति शुल्क (license Fees) वर्ष 2022
सीएम अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर होटल एवं रेस्टोरेंट बार के प्रारंभिक लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की छूट दी है!
होटल/ रेस्टोरेंट बार/ क्लब | फीस |
फाइव स्टार होटल | 16 लाख रूपये |
फोर स्टार होटल | 11 लाख रूपये |
थ्री स्टार होटल | 8.50 लाख रूपये |
अन्य होटल (शहर व कमरों की संख्या के आधार पर) | 3 लाख से 15 लाख रूपये |
हैरिटेज होटल (शहर व कमरों की संख्या के आधार पर) | 75 हजार से 04 लाख रूपये |
रेस्टोरेंट बार (जयपुर-जोधपुर) | 09 लाख रूपये |
रेस्टोरेंट बार (अन्य शहर) | 04 लाख से 6.50 लाख रूपये |
सामान्य क्लब बार (पत्रकार /कार्मिकों के लिए क्लब को 50% की छूट) | 1.50 लाख से 2 लाख रूपये |
व्यावसायिक क्लब | 5 लाख से 8 लाख रूपये |
लग्जरी ट्रेन | 8.50 लाख रूपये |
Download Official notification
Apply Online here
Visit Our Website-Click Here
bbansilalbarnda@gmail.com
Bansilal baranda