Corona Side Effects- राजस्थान लगातार दिनों-दिन बढ़ रही महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से कोई अछूता नहीं है। अब स्थिति यह है, कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन लेने वाले हितग्राही घरेलू गैस के दाम बढ़ने के बाद से सिलेंडर भरवा ही नहीं रहे हैं।
Corona Side Effects-
कोरोना काल में बढ़ती महंगाई, गैस के दामों में वृद्धि और सब्सिडी नहीं मिलने से गरीब लोग वापस लकड़ी के चूल्हों की ओर लौट आए हैं। गैस सिलेंडर 523 से बढ़कर 813 रूपये होने से प्रदेश के 38 लाख लोगो ने गैस लेना बंद कर दिया है।
बतादें कि ये वो ही लोग है जिन्हे सरकार उज्ज्वला योजना के तहत सस्ते सिलेंडर दे रही थीं। जयपुर में करीब दो लाख उपभोगता गैस सिलेंडर छोड़ चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो गये है। इस श्रेणी में दिहाड़ी पर काम करने वाले या अरद बेरोजगार है।
जयपुर में करीब दो लाख उपभोगता गैस सिलेंडर छोड़ चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हो गये है। इस श्रेणी में दिहाड़ी पर काम करने वाले या अरद बेरोजगार है। इस स्कीम के अंतर्गत प्रदेश के कुल 65 लाख लोगों को सस्ता सिलेंडर मिल रहा था। इनमें से 60 फीसदी ने सिलेंडर लेना बंद कर दिया है।
एलपीजी फेडरेशन ऑफ राजस्थान महासचिव कीर्तिकेय गौड़ ने कहा सिलेंडर महंगा होने के कारण उज्ज्वला स्कीम के 60 प्रतिशत लोगो ने लेना कर दिया।

उज्ज्वला स्कीम के उपभोक्ताओं को 5Kg वाले सिलेंडर देने चाहिए ताकि उनका करीब एक माह गुजरा हो सके। राजस्थान LPG ड्रिस्ट्रीब्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि पहले Covid में कमाई गई और अब मंहगाई के कारण उज्जवला धारक ग्राहकों की संख्या घटती जा रही है।
पिंक सिटी की एक उज्जवला धारक ग्राहक का कहना है की पूरे परिवार की कमाई मुश्किल से 4000 महीने की है। ऐसे में 823 रुपये गैस सिलेंडर पर खर्च नहीं कर सकते। जितने का सिलेंडर भरवाएंगे उतने में तो राशन ले आयेंगे। बेटी को चूल्हा फूंकना अच्छा नहीं लगता मगर मजबूरी है
वहीं, एक उज्जवला धारक ग्राहक कहती हैं कि पहले सिलेंडर 400 में मिलता था। लेकिन अब 823 का मिल रहा है। इतने रूपये कहां से लाये। जब कनेक्शन लिया था, तब पता नहीं था कि सिलेंडर इतना महंगा है।
एक साल के अंदर ऐसे महंगा होता गया घरेलु गैस सिलेंडर-(Corona Side Effects)
माह | सिलेंडर |
मई 2020 | 583 |
जून 2020 | 594 |
जुलाई 2020 | 598 |
अगस्त 2020 | 598 |
सितंबर 2020 | 598 |
अक्टुम्बर 2020 | 598 |
नवम्बर 2020 | 598 |
दिसम्बर 2020 | 698 |
जनवरी 2021 | 698 |
फरवरी 2021 | 798 |
मार्च 2021 | 823 |
अप्रैल 2021 | 813 |
मई 2021 | 813 |
How to register for Covid-19 Vaccine
Official portal of Covid-19 https://www.cowin.gov.in/home